पटना- पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा से बाहर निकलकर पत्रकारों से बात की और कहा कि सदन के अंदर उन्हें मां-बहन की गाली दी गई है.
उन्होंने कहा कि कल उपमुख्यमंत्री गाली दे रहे थे, आज इनके चेले गाली दे रहे हैं. आज हम मुद्दे की बात कर रहे थे लेकिन सच सुनने की हिम्मत भाजपा नेताओं में नहीं रह गई है. पहली बार देखा गया कि सत्ता पक्ष के लोग ही सदन में हंगामा कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि तरैया से बीजेपी विधायक जनक सिंह ने उनको सदन के अंदर मां-बहन की गाली दी. उन्होंने कहा कि एक बार नहीं, बल्कि कई बार बीजेपी विधायक ने भद्दी-भद्दी गालियां दी लेकिन डिप्टी सीएम से लेकर किसी भी विधायक-मंत्री ने उनको नहीं रोका.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब उप-मुख्यमंत्री ही ऐसा हो तो उनके सदस्य से क्या उम्मीद की जा सकती है. वहीं सम्राट चौधरी पर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी किसी को कोई अपशब्द नहीं बोला है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पास तो गाली की डिक्शनरी है, उसी में देखकर बताएं कि मैंने कौन सी गाली दी है.
दरअसल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तेजस्वी यादव के सवालों पर सम्राट चौधरी भड़क गए थे. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को टोकते हुए कहा, ‘जिसका बाप अपराधी हो बिहार का, वो क्या बोलेगा, लुटेरा हो, लुटेरा.’
इस पर तेजस्वी ने भी तल्ख लहजे में कहा, ‘ज्यादा जोर से बोलोगे तो @#$! हो जाएगा, @#$! हो जाएगा.’ इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सदन के अंदर बवाल खड़ा हो गया और मारपीट की नौबत आ गई. दोनों ओर से विधायक वेल में पहुंच गए और हाथापाई पर उतारू हो गए. हालांकि मार्शल के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ.हंगामा को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.








