पटना- विधान सभा में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव के बीच आरोप पत्यारोप के बाद अब रोहिणी आचार्य भी इस जंग में कूद पडी हैं. रोहिणी ने विजय सिन्हा को मवाली बता दिया है.
दरअसल बुधवार को विधान सभा में विजय सिन्हा और आरजेडी विधायकों के बीच जमकर बहस हो गई. आरजेडी विधायक सर के मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहते थे. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई.
इसी बीच भाई वीरेन्द्र की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी आ गई. टिप्पणी से नाराज डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बेहद नाराज हो गए और आरजेडी विधायकों को जमकर फटकार लगा दी. विजय सिन्हा तो यहां तक बोल बैठे कि इन्ही गुंडों से लडकर तो हमलोग यहां पहुंचे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विजय सिन्हा इतने गुस्से में थे कि स्पीकर की ओर से लगातार दिए जा रहे निर्देशों को भी नही मान रहे थे. बाद में नाराज होकर स्पीकर ने सदन स्थगित कर दिया. विजय सिन्हा लगातार भाई वीरेन्द्र की ओर से माफी की मांग पर अडे थे.
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सदन में बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष जी के द्वारा एक उप मुख्यमंत्री के द्वारा सदन में किए गए दुरव्यवहार पर की गई टिप्पीणी ही काफी है ये बताने के लिए कि बिहार के वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन में शामिल लोगों विशेषकर भाजपाईयों का संसदीय मर्यादा व परंपरा में विश्वास नहीं है और सरकार में उप मुख्यमंत्री की हैसियत से शामिल लोग भी सदन के अंदर उपद्रवियों मवालियों सरीखा व्यवहार व आचरण ही रखते करते हैं.








