पटना- बिहार विधानसभा में बुधवार को ‘बाप’ शब्द पर जमकर बवाल हो गया. यहां तक कि स्पीकर नंद किशोर यादव भी नाराज हो गए और विपक्षियों और सत्ता पक्ष पर भड़क कर सदन से चले गए.
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सदन में बहस चल रही थी. दोनों एक-दूसरे पर सवाल उठा रहे थे. इस बीच, सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष की ओर उंगली दिखाकर कहा कि ये ‘गुंडई’ है. गुंडा के बदौलत चुनाव जीतकर आए हैं. इसपर भाई वीरेंद्र गुस्सा हो गए. उन्होंने कह डाला कि ‘ये सदन किसी की बपौती नहीं है.’
भाई वीरेंद्र गुस्सा से तिलमिला गए. कहा कि तुम्हारे बाप का सदन है? इसी बात पर सदन में सत्ता पक्ष भी जमकर हंगामा करने लगा. विधानसभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. इसप दोनों पक्षों से हंगामा होते देख सदन को स्थगित कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सदन से बाहर निकलने के बाद जब मीडिया ने भाई वीरेंद्र से इसको लेकर चर्चा की तो कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं. मैने कोई गलत काम नहीं किया इसलिए माफी नहीं मांगेंगे. ये लोग गुंडाराज चल रहा है, इसलिए उन्हें हर कोई गुंडा दिखता है. मैंने कोई असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है.








