रांची- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया. उन्होंने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है. कहीं कोई परेशानी नहीं है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि सरकार पूरी मजबूती से जनता से किए वादे पूरा करेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संवाद के अलग-अलग माध्यमों से भ्रामक खबरें फैला रही है. जबकि हकीकत कुछ और है. राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्या का हल करने के लिए टेबल पर बैठी थी, लेकिन खबर यह आयी कि वह मंत्री बनकर धरने पर बैठ गयी.
उन्होंने कहा कि इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी अपने शिक्षक के किसी बीमार परिजन को देखने अस्पताल गए थे. वह किसी अस्पताल का निरीक्षण करने नहीं गए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसी डॉक्टर-स्टाफ से बात नहीं की और ना ही कोई निर्देश दिया. लेकिन खबरें भ्रामक बना दी गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने एचईसी के विस्थापित मुद्दे पर बात की तो उसे भी अलग तरीके से प्रकाशित की गई.
संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड कांग्रेस, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








