पलामू- पलामू में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. लगातार बारिश ने पलामू के निचले इलाके में भारी तबाही मचाई है. दर्जनों घरों में पानी घुस गया है. पलामू से होकर बहने वाली कोयल, औरगा और अमानत नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में नदी का पानी मुख्य सड़क पर आ गया है. जबकि निचले इलाके में दर्जनों घरों के डूबने की जानकारी है.
भारी बारिश के कारण डालटनगंज-किशुनपुर-पाटन रोड बंद हो गया है. डीसी समीरा एस ने गुरसूति नदी के पूल पर वाहनों का परिचालन बंद करने का निर्देश दिया. साथ ही गुरुवार को भी स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है.
इधर, अगर पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर की बात करें तो यहां नीचे इलाके में सबसे अधिक तबाही मची है. कोयल नदी से सटे हुए नावाटोली और पहाड़ी मोहल्ला के इलाके में घरों में पानी घुस गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, बारिश के हालात को देखते हुए पलामू पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने लोगों से बारिश के दौरान किसी भी तरह की मदद के लिए 112 नंबर और 7070452955 को डायल करने के लिए कहा है. पलामू पुलिस ने जिले के निचले इलाकों में अपनी निगरानी भी शुरू कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








