पटना- बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने कार्रवाई करते हुए IRS अधिकारी आदित्य सौरभ को गिरफ्तार किया है. आदित्य सौरभ पटना आयकर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.
आदित्य सौरभ के साथ आयकर निरीक्षक मनीष कुमार पंकज और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों को आज पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
इन तीनों पर हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से तीन लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है. CBI ने इन्हें मंगलवार की शाम पटना हाईकोर्ट के पीछे वाली गली से दो लाख रुपये घूस लेते वक्त रंगे हाथ पकड़ा था. बता दें कि आदित्य सौरभ 2021 बैच के अधिकारी हैं और उनकी पोस्टिंग हाल ही में पटना में हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








