डेस्क- देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं पर तेज बारिश हो रही है, तो कहीं पर रुक-रुककर हो रही है। मानसून के इस मौसम में कई नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है। जहां पर ज्यादा खतरा है, वहां पर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
मौसम विभाग ने 16 जुलाई के लिए बारिश की संभावना जताई है। राजौरी गार्डन, मुंडाका, कंझावला, बवाना, बुद्ध जयंती पार्क, रोहिणी, पश्चिम विहार और दिल्ली कैंट में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पिछले कई दिनों से राजधानी में बादल छाए हुए हैं, आने वाली 18 तारीख तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कहीं-कहीं पर बादलों की गरज भी देखने को मिलेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
IMD के अपडेट के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के नोडएा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है. बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फरनगर, किठौर, संभल, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना, जहांगीराबाद, बहजोई, नरौरा, प्रयागराज, वाराणसी सहसवान, अनूपशहर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, कासगंज और एटा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा के असंध, सफीदों, सोनीपत, खरखौदा, कैथल, राजौंद, पानीपत और गोहाना में भी बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और शिमला में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, IMD ने महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना जताई है।








