मधुबनी- बिहार के मधुबनी में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया. पुलिस पर पथराव किया गया. हालात ऐसे बन गए कि जान बचाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
दरअसल, पुलिस की डायल 112 गाड़ी के चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया. घटना शनिवार सुबह मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरोखर गांव में हुई.
घटना के बारे में बताया जाता है कि कि दोनों शराब तस्करी में लिप्त थे और पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगे. डायल 112 की गाड़ी ने उनका पीछा किया और इसी दौरान पिरोखर गांव के पास बाइक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घायल को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी. थोड़ी देर बाद इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ मधवापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है.
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का आरोप है कि 112 की पुलिस ने जानबूझकर टक्कर मारी है. कमीशन नहीं दिया इसीलिए टक्कर मार दी गई, जबकि पुलिस इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बता रही है.
वहीं मामले को लेकर मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर एक्शन लिया है. डायल 112 के ASI चन्द्रमोहन सिंह और चालक चन्द्रदीप शास्त्री को तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया गया है. डायल 112 के पदाधिकारी, ड्राइवर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








