सिमडेगा- सिमडेगा के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को दबोच लिया है.
घटना की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी मो. अर्शी ने बताया कि कुरडेग थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई.
आवेदन के अनुसार उनकी बच्ची जिस सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ाई करती है. उसी स्कूल के सरकारी शिक्षक ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया था और पंचायत करके प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर जबरन इस मामले को दबाना चाहता था. ये काफी संवेदनशील मुद्दा है. 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था.
दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति कुरडेग थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में स्थानीय शिक्षक है. उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए गांव में पंचायत भी बैठा दी और गांव के कुछ प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में परिवार को एफआईआर नहीं करने की पूरी चेष्टा में लगे हुए थे.
लेकिन सीडब्ल्यूसी की सक्रियता से मामला थाना पहुंचा. इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुरडेग पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए फरार शिक्षक को खोज निकाला. वहीं पुलिस ने पंचायत कर मामले को दबाने वाले पंचायत के दो प्रभावशाली व्यक्ति को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








