गिरिडीह- गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां, ट्रक-कार की भीषण टक्करहो गई है जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है. तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना बेंगाबाद थाना इलाके के दामोदरडीह के पास की है.
मृतकों में छोटू तुरी ( 50 वर्ष ), राजन तुरी ( 25 वर्ष ) एवं लीलो तुरी ( 45 वर्ष ) शामिल है. जबकि घायलों में संगीता देवी और रानी देवी शामिल है. मृतक और घायल जमुआ थाना इलाके के जारंगडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
बताया जाता है कि लीलो तुरी आषाढी पूजा में शामिल होने अपनी बहन के घर महुआर आया था. पूजा के बाद देर रात लगभग 2 बजे सभी एक स्विफ्ट कार पर सवार होकर वापस जा रहे थे. इसी क्रम में दामोदरडीह स्थित मोछू लायन होटल के पास ट्रक से टक्कर हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद ट्रक का तीन टायर ब्लास्ट कर गया. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया और आगे एक पेट्रोल पंप के पास वाहन को खड़ा कर दिया.
इधर, मामले की सूचना मिलते ही थानेदार दल बल के साथ पहुंचे. कार में बुरी तरह से जख्मी संगीता देवी और रीना देवी समेत पांच को सदर अस्पताल भेजा गया. इधर, मृतक के परिचित भीमलाल तुरी का कहना है कि ट्रक ने ही पीछे से टक्कर मारी है. ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








