रोहतास- बिहार के रोहतास में मोहर्रम को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान बिजली का करंट लगने से करीब 10 लोग झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. घटना रोहतास थाने क्षेत्र के अकबरपुर की है.
बताया जाता है कि शुक्रवार को मोहर्रम के चांद का जुलूस था. जुलूस जैसे ही अकबरपुर चौराहा की तरफ पहुंची. झंडा का पताका बिजली के 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया. इस कारण तार सड़क पर गिर पड़ा. जुलूस में शामिल लड़के करंट की चपेट में आ गए.
तार गिरते ही अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. आनन-फानन में सभी को अलग-अलग अस्पताल में एडमिट कराया गया है. डेहरी के निजी अस्पताल में भी तीन लड़कों को लाया गया. जहां इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक इस्माइल खान, पिता मंजूर आलम की मौत हो गई. अन्य को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








