यूपी- उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 33 साल की महिला मनीषा ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति मोहम्मद इंतज़ार न केवल संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है, बल्कि उसके पास कई फर्जी दस्तावेज भी मौजूद हैं.
मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसके पति के पास एक फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र हैं, जिन पर उसका नाम अंकित है. मनीषा ने यह भी बताया कि उसकी शादी मोहम्मद इंतजार से साल 2017 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8 और 10 साल है. महिला के अनुसार, उसे हाल ही में पति की संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी दस्तावेजों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस का रुख किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, शामली के एसपी रामसेवक गौतम ने जानकारी दी कि मनीषा की शिकायत और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर मोहम्मद इंतज़ार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इंतज़ार फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो यह भी पता लगाएगी कि क्या आरोपी किस बड़े नेटवर्क का हिस्सा है.








