डेस्क- कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है।
गिरफ्तार 3 आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने 26 जून को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह हुई। घटना 25 जून को हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, वारदात कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर के गार्ड रूम में हुई। आरोपियों में मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) शामिल हैं। मोनोजीत मुख्य आरोपी है और कॉलेज का पूर्व छात्र है। बाकी के दो 2कॉलेज के छात्र हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस की FIR के मुताबिक, घटना साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की है। कैंपस के एक गार्ड रूम में गैंगरेप बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे के बीच किया गया। पीड़ित ने शिकायत में कहा- मोनोजीत ने मुझे शादी का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने पहले से बॉयफ्रेंड होने की बात उसे बताई थी। कहा था कि मैं उससे ही प्यार करती हूं।
घटना वाले दिन मैं फॉर्म के काम से कॉलेज गई थी। आरोपियों ने पहले मुझे कॉलेज में रुकने के लिए कहा। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में ले गए, मैन गेट बंद कर दिया। मैंने आरोपियों के पैर पकड़कर बाहर जाने का कहा, लेकिन आरोपियों ने रात 10 बजे तक मेरे साथ रेप किया।
पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। मुझे हॉकी से मारने की कोशिश भी की। मुझे पैनिक अटैक आया था। मैंने उनसे मुझे अस्पताल ले जाने का कहा, लेकिन आरोपियों ने मेरी बात नहीं सुनी। बाद में जब मुझे छोड़ा तोमुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी से इस घटना के बारे में बात की तो वे वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








