रांची- उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची के सिकिदरी इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है. मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. अवैध शराब फैक्ट्री से बाजार में बिकने वाले कई ब्रांड के नकली शराब बरामद किया गया है.
जानकारी अनुसार, रांची के सिकिदरी इलाके में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था. नकली शराब का निर्माण करने के लिए बाकायदा एक घर को फैक्ट्री के रूप में तब्दील कर दिया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने रेड किया.
मिनी फैक्ट्री में 600 पेटी शराब, 500 लीटर से ज्यादा नकली शराब कई कंपनियों के रैपर के साथ-साथ 600 से ज्यादा खाली बोतल बरामद की गई है. मिनी शराब फैक्ट्री में महंगे ब्रांड के शराब के बोतलों में उनके रैपर लगाकर उसमें दोयम दर्जे की शराब भरकर उसे बिहार के बाजार में खफाया जाता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उत्पाद विभाग के अनुसार जिस स्थान पर मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था उसके पास में ही एक बॉटलिंग प्लांट है. अंदेशा जताया जा रहा है कि बॉटलिंग प्लांट वाले का भी अवैध शराब के निर्माण में मिलीभगत है, इस मामले को लेकर भी अलग से जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








