धनबाद- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अनीश कुमार है. आरोपी 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. ACB की इस कार्रवाई के बाद कई कर्मचारी मौके से फरार हो गए.
जानकारी अनुसार, शिकायतकर्ता वीर बहादुर सिंह ने ACB को बताया कि अंचल कार्यालय से म्यूटेशन रद्द होने के बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार ने ऑर्डर पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत की जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद ACB ने यह कार्रवाई की.
ACB की टीम ने अनीश कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई. साथ ही, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में कागजातों की गहन जांच की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








