पटना- राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बदमाश को गोली मारी है. मौके से घायल अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ के भी दो जवान जख्मी हुए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हत्या के एक मामले में वांटेड दो अपराधी मरीन ड्राइव के आसपास मौजूद हैं. जैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें घेरा, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भी गोलीबारी की. दोनों तरफ से 3-4 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक अपराधी मोहम्मद राजा के पैर में गोली लगी है. इसके बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन गिरफ्तार अपराधियों में से एक मोहम्मद राजा हत्या के एक मामले में वांटेड है. उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं दूसरे अपराधी की पहचान अभी स्पष्ट रूप से नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह भी पहले से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है. पुलिस फिलहाल उसके बारे में जानकारी जुटा रही है.
इस मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स के दो जवान भी घायल हुए हैं. हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी है. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही ड्यूटी पर लौट सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








