गुमला- गुमला जिले के जीलपीदह गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता और माता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. युवक ने अपने पत्नी और बच्चे पर भी हमला किया.
आरोपी की घायल पत्नी का इलाज बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. आरोपी का नाम प्रकाश असुर है। मृतक की पहचान शनिचरवा असुर (60 वर्ष) और माता देवमणिया असुर (55 वर्ष) के रूप में की गई है.
घटना को लेकर आरोपी की पत्नी राजमुनि असुर ने बताया कि उसके पति नशे की हालत में घर पहुंचे. उनके द्वारा खरीदे गए गाड़ी से मेरा बेटा खेल रहा था कि तभी उसने अधजले लकड़ी से उसे मारना शुरू कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने घर में रखे हथौड़े से मेरे सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद घर में कुल्हाड़ी खोजने लगा, तभी मैं घर से भाग निकली. इस दौरान मेरे सास ससुर भी उसे डांट रहे थे.
महिला ने आगे बताया कि जब मैं थोड़ी देर बाद वापस घर पहुंची तो देखा कि मेरे सास ससुर खून से लथपथ पड़े हैं और मेरा पति घर से फरार है. इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पति के बड़े भाई को दी, जो घर से कुछ दूरी पर रहते थे. गांव के लोग भी घर पहुंचे और घटना की सूचना बिशुनपुर पुलिस को दी.
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








