पटना- तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वो जल्द ही उन पांच नामों का खुलासा करेंगे जिसने उनके खिलाफ साजिश रची. उनको पार्टी और परिवार से बाहर निकलवाया. तेज ने कहा कि साजिश के तहत उनके निजी जिन्दगी के बारे में सबको बताया गया.
तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “जिस तरीके से प्रकरण हुआ, किन लोगों के माध्यम से साजिश करके मुझे पार्टी से निकाला गया, ये बिहार की पूरी जनता ने देखा.
जनता मेरा स्वभाव जानती है, इसी का गलत फायदा उठाकर मुझे कुछ लोगों ने दबाने की कोशिश की. तेज प्रताप यादव दबने वाला नहीं है. मैं कुछ लोग जो वहां बैठे हैं उन्हें चुनौती देता हूं. मैं अब जनता के बीच जाऊंगा, जनता न्याय करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, लालू यादव को लेकर जब उनसे सवाल हुआ तो वो भावुक हो गए. कहा, पिता जी को मेरी शुभकामनाएं. उनको मेरी भी आयु लगे. उनका भविष्य उज्जवल हो. तेजस्वी आगे बढ़े, बिहार के मुख्यमंत्री बनें, ये मेरा आशीर्वाद है.”
तेज प्रताप ने कहा, “मुझे संगठन, परिवार, पार्टी हर तरीके से निकाल दिया गया हैं. मैंने कभी किसी के लिए गलत नहीं सोचा है. “मेरे निजी जीवन पर लोगों ने सवाल किया. ये कोई बर्दाश्त नहीं करेगा.
अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं. मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए. हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं. मेरी जान को खतरा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








