हजारीबाग- हजारीबाग के बानादाग साइडिंग में शनिवार सुबह एक हादसे में SISF (स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के जवान मिथलेश यादव की गोली लगने से मौत हो गई. जवान झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 5 बजे यूनिट-7 SISF कैंप में हुई .
मिली जानकारी अनुसार, ड्यूटी पर तैनात जवान अचानक फिसलकर गिरने लगे. इस दौरान जवान की राइफल से गोली चल गई. जिससे मिथलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक जवान मिथलेश यादव के बड़े भाई अमरेश कुमार यादव जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे. जो खुद भी SISF में हैं और वर्तमान में बड़कागांव में पदस्थापित हैं. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें यह सूचना मिली कि बारिश के कारण फिसलने से मिथलेश गिर गए और उसी दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले को लेकर कैंप के कमांडेंट और मिथलेश यादव के भाई ने यह स्पष्ट किया कि यह एक हादसा था और गोली गलती से चल गई. हादसे के बाद कटकमदाग पुलिस और SISF अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी है.
जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल लाया गया. जहां सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास गढ़वा में किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








