डेस्क- पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा घोटाला हुआ है। सीबीआई ने 183 करोड़ की फेक बैंक गारंटी घोटाले में पीएनबी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर की कंपनी तीर्थ काॅपिकन लिमिटेड को मध्य प्रदेश जल निगम से सिंचाई के तीन प्रोजेक्ट 2023 में 974 करोड़ रुपए के मिले।
इसके एवज में कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक से 183 करोड़ की फेक गारंटी देकर लोन लिया। सीबीआई की जांच में पता चला कि गारंटी फेक दी गई। सीबीआई ने इंदौर की कंपनी के ठिकानों पर देश के कई राज्यों में छापेमार की। पंजाब नेशनल बैंक के दो मैनेजर को सीबीआई गिरफ्तार किया है।
फर्जी बैंक गारंटी के आरोप में कंपनी सीनियर बैंक मैनेजर पीएनबी गोविंद चंद्रा हंसनदा और मोहम्मद फिरोज खान को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि कलकत्ता बेस्ड सिंडिकेट फर्जी बैंक गेरेन्टी सिस्टेमेटिक तरीके से बनाकर उन्हें मल्टीपल सिक्योर सरकारी कॉन्ट्रेक्ट्स वाले प्रोजेक्ट्स में सर्कुलेट करता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीबीआई ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद 9 मई 2025 को तीन अलग-अलग केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसमें सीबीआई ने इंदौर की एक कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) को 183.21 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गेरेन्टी का घोटाला सामने आया था। इस कंपनी ने 2023 में मध्यप्रदेश में MPJNL से 974 करोड़ रुपए के तीन प्रोजेक्ट सिक्योर किए थे।
दरअसल, सीबीआई ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद 9 मई 2025 को तीन अलग-अलग केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में सीबीआई ने 19 जून 2025 और 20 जून 2025 को बड़े स्केल पर ऑपरेशन चलाया और 23 लोकेशन जिसमें दिल्ली, वेस्ट बंगाल, गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश में छापेमारी की गई और पीएनबी बैंक के एक मैनेजर समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कलकत्ता कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाकर पूछताछ शुरू की गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








