दरभंगा- बिहार के दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को समय अजीब स्थिति हो गई. जब एडीजे-3 सुमन कुमार दिवाकर के आदेश पर वरिष्ठ वकील को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नामी क्रिमिनल लॉयर अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.
दरभंगा व्यवहार न्यायालय के एडीजे तृतीय सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने शुक्रवार को एक 32 साल पुराने हत्या के मामले में चर्चित क्रिमिनल लॉयर अम्बर इमाम हासमी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। अम्बर हासमी सहित उनके दो अन्य भाई इस मामले में अभियुक्त थे।
दरअसल, वकील अम्बर इमाम हाशमी ने एडीजे तृतीय सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में मामले की सुनवाई से बचने के लिए फॉर्म 317 भरकर अदालत को सूचित किया कि वे जिला से बाहर हैं और उपस्थित नहीं हो सकते।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लेकिन कुछ ही देर बाद वे उसी एडीजे तृतीय सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में एक अन्य केस की बहस करने पहुंच गए. न्यायाधीश ने उन्हें देखकर आश्चर्य जताते हुए सवाल किया कि जब वे अवकाश पर हैं, तो बहस कैसे कर सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में लेने का आदेश दिया, जिससे पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस बल की तैनाती के साथ वकील को हिरासत में लिया गया।
इधर, अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी से दरभंगा कोर्ट में वकीलों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक हाशमी को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, वे सभी न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे. वकीलों ने कहा कि आज का दिन दरभंगा न्यायालय के इतिहास में काला दिन के रूप में देखा जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








