पटना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीवान दौरे पर थे जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम के भाषण पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी और पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर खूब तीखा हमला बोला.
प्रेस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों को पॉकेटमार प्रधानमंत्री और अचेत मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेलीप्रॉम्पटर पढ़कर भाषण देते हैं, उन्हें ज़मीनी सच्चाई की कोई समझ नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण में कोई नया कंटेंट नहीं था। हर बार वही घिसा-पिटा भाषण सुनाया जाता है। प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूँ कि सीवान को आपने क्या दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन को लगाया गया, और जबरदस्ती भीड़ बुलाई गई। ऐसा तमाशा 2005 से पहले नहीं होता था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मोदी और नीतीश मास लीडर नहीं हैं। लालू यादव जी अगर आज भी चौक पर खड़े हो जाएं, तो लाखों लोग खुद आ जाएंगे। बिहार के लोग अब कहने लगे हैं. “बिहार में जुमलों का साया है, फिर देखो वही आया है.”
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री की रैली पर होने वाले खर्च को लेकर भी सवाल खड़े किए। कहा, सरकारी कार्यक्रम में भी बीजेपी का झंडा रहता है. जब भी प्रधानमंत्री आते हैं तो लगभग 100 करोड़ बिहार के लोगों के पैकेट का खर्च होता है. क्या यह जनता का पैसा नहीं है. 500 देकर भीड़ जुटाया जाता है.
उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की लगातार हवाई यात्राओं पर भी टिप्पणी करते हुए पूछा कि उनका खर्चा कौन वहन कर रहा है। बीजेपी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी है, और चुनावी रैली का खर्च देश के सबसे गरीब राज्य से करवाया जा रहा है, जो शर्मनाक है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार को बाहर से चलाने की ज़रूरत नहीं है, बिहार को कोई बाहर वाला नहीं चलाएगा, एक बिहारी ही उसे संभालेगा। बिहार आत्मनिर्भर है, मेहनतकश है, और अपने हक के लिए लड़ेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे पास विजन है, जो बिहार को आगे लेकर जाएगा. जनता का भरोसा हमारे ऊपर है,राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई थी. इंडिया एलायंस की सरकार बनना तय है.








