गढ़वा- झारखण्ड के गढ़वा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोयल नदी में अचानक बाढ़ आ गई और कई किसान फंस गए. जानकरी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रखंड प्रशासन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर इसकी जानकरी गढ़वा एसडीएम को दी.
जिसके बाद एसडीएम की पहल पर अन्नराज डैम से टीम मौके पर पहुंच कर स्टीमर से दोनों जगहों पर कुल तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. साथ ही इसमें चार पशुओं का भी रेस्क्यू किया गया है.
बताया जा रहा है कि हर दिन की भांति चरवाहे अपने पशुओं को लेकर नदी पर बने टापू पर घास चराने ले गये थे तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गई. इससे जो लोग नजदीक थे वो तो किसी तरह बच निकले लेकिन जो टापू पर थे वह वहीं पर फंस गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बाढ़ में फंसे गणेश यादव ने बताया कि हमें लगा कि हम अब निकल नहीं पाएंगे लेकिन एसडीएम साहब की पहल पर अन्नराज डैम से स्टीमर मंगाकर हमें बचाया गया है.








