पटना- अनुष्का यादव प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव को उनके पिता ने पार्टी और परिवार से अलग कर दिया है. आज फिर से तेज प्रताप यादव का दर्द सामने आ गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तेज प्रताप ने इसके साथ ही चेतावनी भी दे डाली.
तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि- ”मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा.
झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं. तैयार रहना सच सामने आने वाला है. मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, गुरुवार को राजद के राज्य परिषद की बैठक थी. पहली बार पार्टी के किसी बड़ी बैठक में तेज प्रताप यादव शामिल नहीं हुए. बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद 25 मई को लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकलने की घोषणा कर दी थी.








