मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां सारण जिले की 33 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. पीड़िता ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.
पीड़िता के अनुसार, वह 1 जून को बस से मुजफ्फरपुर आ रही थी, जब उसकी मुलाकात एक युवक से हुई. उस युवक ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए नागपुर की एक नामी कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच दिया.
भरोसे में आकर पीड़िता उसके साथ चली गई. फिर उस युवक ने उसे अपने घर ले जाकर एक और युवक से मिलवाया, जिसे उसने अपना जीजा बताया. दूसरे युवक ने खुद को नागपुर छावनी का निवासी बताते हुए नौकरी का झूठा आश्वासन दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे पहले नाश्ता और कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था. इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई. इसी दौरान दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.
होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. डर और सदमे के कारण पीड़िता अबतक चुप थी.
घटना के बाद पीड़िता ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने अपने मामा को पूरी बात बताई. मामा के सहयोग से वह सारण महिला थाना पहुंची, जहां जीरो FIR दर्ज की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामला मुजफ्फरपुर जिले का होने के कारण इसे अहियापुर थाना में स्थानांतरित कर दिया गया. पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.








