रांची- मौसम केंद्र, रांची ने झारखंड में 19 और 20 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. 17 जून को मानसून के झारखंड में एंट्री के साथ ही पुरे झारखण्ड में लगातार बारिश हो रही है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अलर्ट भी जारी किया था.
अलर्ट को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 19 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. मूसलाधार बारिश को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने कल यानी शुक्रवार को भी 12वीं तक की सभी कक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है.
रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि बच्चों की सेफ्टी जरुरी है. उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लिहाजा, मौसम केंद्र, रांची से बारिश के पूर्वानुमान पर आधारित फीडबैक लेने के बाद स्कूलों को कल भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. अभिभावक संघ ने जिला प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है.








