पटना- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज पटना में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश “अचेत अवस्था” में हैं.
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है. हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, बिहार में जिन आयोगों का गठन हुआ उसमें रामविलास पासवान, अशोक चौधरी और जीतन राम मांझी के दामाद को जगह दी गई है। इस पद के लिए और कोई काबिल नहीं था क्या? तीनों दामाद को कुर्सी पर बिठा दिया गया।
उन्होंने तंज कसते हुए नीतीश कुमार से “समर्पित जमाई आयोग” बनाने की मांग की है. तेजस्वी ने आगे कहा कि महिला आयोग में DK बॉस की पत्नी को सदस्य बनाया गया है। तेजस्वी ने पूछा कि और कोई पढ़ी लिखी महिला नहीं थी कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की पत्नी को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया। तेजस्वी ने कहा कि हम सिर्फ इतना देखना चाहते हैं कि चुनाव का समय है जदयू और बीजेपी और कितना गिरती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








