पटना- बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के अपमान का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने लालू यादव को नोटिस भेजा है. SC कमीशन ने 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है. साथ ही स्पष्टीकरण नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है.
दरअसल, लालू प्रसाद यादव का 11 जून को जन्मदिन था. इस दौरान एक शख्स ने उन्हें बाबा साहेब की तस्वीर भेंट की थी. उस दौरान जब उसने लालू यादव के साथ फोटो खिचाया, तो बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर पैरों के पास नजर आई.
वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहां बीजेपी उन पर हमलावर है. तो दूसरी तरफ राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है. साथ ही एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की चेतावनी दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








