चतरा- चतरा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
साथ ही 44 लाख 57 हजार 350 रुपये नकद, 11.172 किलोग्राम अवैध अफीम और 0.287 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है. इस अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं.
चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पत्थलगड़ा निवासी अरुण कुमार दांगी का पुत्र रौशन दांगी उर्फ भागीरथ अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टीम ने छापेमारी कर रौशन दांगी उर्फ भागीरथ और राजपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ा गांव की रहने वाली रूबी देवी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक आसमानी नीले रंग की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल की चाबी और एक पुरानी लोहे की ब्राउन शुगर बनाने वाली मशीन भी बरामद की है.
एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी से अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा. एसपी ने यह भी खुलासा किया कि गिरफ्तार रौशन दांगी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








