बक्सर- बिहार के बक्सर में पिता-पुत्र की लड़ाई सुलझाने पहुंचे ASI पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में घायल दारोगा नीतेश कुमार को आनन-फानन में तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त दारोगा जगमोहन चौधरी और उनके पुत्र सत्येंद्र चौधरी के बीच गुरुवार देर रात विवाद हो गया. जिसे शांत करने पहुंचे दारोगा नीतेश कुमार पर सत्येंद्र ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.
घटना में एएसआई नीतेश कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है. वर्दी खून से लथपथ थी. जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत, डायल-112 की टीम और सदर डीएसपी धीरज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घायल एएसआई के बयान के आधार पर आरोपी सत्येंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पास के एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से हमला करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.








