रांची- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर तंज किया है. साथ ही उन्होंने पीएम के स्वास्थ्य की जांच करने की इच्छा व्यक्त की है.
इरफान अंसारी ने कहा कि वे पीएम मोदी के बयान से सदमे में हैं, जिसमें उन्होंने अपने खून में सिंदूर होने की बात कही थी. स्वास्थ्य मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे पीएम मोदी के खून की जांच कर उनके स्वास्थ्य का आकलन करना चाहते हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने पीएम मोदी के स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता दोहराते हुए कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी जांच और इलाज की व्यवस्था करूंगा, ताकि यह समझा जा सके कि उनके बयान के पीछे की वजह क्या है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अंसारी ने आगे कहा, ‘देश का संविधान खतरे में है. संविधान बचेगा, तभी देश बचेगा और आदिवासी, दलित, मुस्लिम, ओबीसी और अपर कास्ट समुदाय सुरक्षित रहेंगे.
जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है और उनमें भारी आक्रोश है.’ उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे संविधान बचाओ अभियान की सराहना की और कहा कि यह जनता के बीच व्यापक समर्थन प्राप्त कर रहा है.








