डेस्क- जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सेना ने पुंछ से 5 IED और 3 टिफिन बम बरामद किए हैं। इसे सुरनकोट क्षेत्र से बरामद किया है। इसके साथ ही कई प्रतिबंधित संचार उपकरण भी मिले हैं। सुरक्षा बलों को 5 आईईडी, 1-5 लीटर के गैस सिलेंडर, काले रंग की दूरबीन, काले रंग के 2 वायरलैस सेट, 2 ऊनी टोपी, 3 काले रंग की पैंट है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट है। ऐसे में श्रीनगर सेंट्रल जेल, जम्मू के कोट बलवाल जैसी जैलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जेलों में कई हाईप्रोफाइल आतंकी और ओवरग्राउंड वर्कर बंद हैं।
आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद सीआईएसएफ के डीजी ने रविवार को श्रीनगर में सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि अक्टूबर 2023 में सीआरपीएफ को जम्मू-कश्मीर की जेलों की सुरक्षा का जिम्मा मिला था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








