पटना- राहुल गांधी इस वक्त बिहार दौरे पर हैं जहां उन्होंने आज पटना में लोगों को सम्बोधित किया. यहां उन्होंने संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, ईबीसी, ओबीसी या अति पिछड़े वर्ग से हैं तो आप दोयम दर्जे के नागरिक हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अगर आप दलित हो, पिछड़े वर्ग के हो, आदिवासी हो, अल्पसंख्यक हो, अति पिछड़े हो या महिला हो. अगर आप उच्च वर्ग से नहीं हो तो आप सेकंड क्लास सिटिजन हो. मैं ये ऐसे नहीं बोल रहा हूं, में ये सोच-समझकर बोल रहा हूं. मैं ये पढ़-लिखकर बोल रहा हूं.
इस दौरान राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि आंबेडकर ने सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी. उन्होंने देश के गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी. आंबेडकर जी देश के दलितों का समझ पाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह दलितों के दुख को उनकी सच्चाई को समझ पाए. बाद में वह उसी सच्चाई को लेकर लड़े. हम सच्चाई से दूर नहीं जा सकते. संविधान ही देश की सच्चाई का रक्षक है. हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं. आंबेडकर की विचारधारा हमारे खून के भीतर है और इसे कोई नहीं मिटा सकता.
राहुल गांधी ने कहा कि देश में 95 फीसदी लोग दलित, पिछड़े वर्ग, ईबीसी, ओबीसी और अति दलित हैं. लेकिन पांच फीसदी लोग इस पूरे देश को चला रहे हैं. बस 10 से 15 लोग हैं, जिन्होंने पूरे कॉरपोरेट इंडिया को पकड़ रखा है.
आपका लाखों-करोड़ों रुपया सीधे इनकी जेब में जा रहा है. इन लोगों इन्होंने घेरकर रखा हुआ है, जिस वजह से आप सांस नहीं ले पा रहे हैं. क्योंकि इन्होंने पूरे सिस्टम को घेरकर रखा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम लोग जातीय जनगणना के पक्ष में हैं. यह एक क्रांतिकारी कदम है इसलिए आरएसएस और भाजपा इसे रोकना चाहती है लेकिन दुनिया की कोई शक्ति इसे करने से नहीं रोक सकता.








