पटना- पटना के बेली रोड इलाके से देर रात एक होटल कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कारोबारी के पिता से अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख की फिरौती की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई के कारण कुछ ही घंटों बाद कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही पांच किडनैपर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी अनुसार, पटना के दानापुर इलाके के बेली रोड स्थित होटल ड्रीम विला के मालिक पंकज कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। देर रात अगवा करने के बाद किडनैपर्स ने पंकज के पिता से पंकज के ही मोबाइल से 5 लाख की फिरौती मांगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किडनैपर्स ने फिरौती नहीं देने पर पंकज की हत्या करने की धमकी दी। पंकज के पिता पैसा देने को तैयार भी हो गए। इसी बीच, किसी ने डायल 112 और दानापुर थाने की पुलिस को फोन कर दिया। साथ ही पंकज का मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया।
सूचना मिलने के बाद दानापुर के एसडीपीओ भानु प्रताप सिंह और थानेदार प्रशांत भारद्वाज समेत कई थानों की टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने किडनैपर्स का पीछा किया और मनेर के गोरिया स्थान पहुंची। पुलिस ने वहां से पंकज को सकुशल बरामद करने के साथ ही 5 किडनैपर्स को भ गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








