दुमका- दुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. इसमें तीन दुमका, तीन देवघर और एक पाकुड़ का रहने वाला है.
सातों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, 12 हजार रुपया और एक एटीएम बरामद किया है. गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मुफस्सिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि आदित्य नारायण कॉलेज के पास एक निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक लैपटॉप के साथ लोगों को अपने जाल में फंसाने की साजिश रच रहे हैं.
प्रशिक्षु आइपीएस डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश दी गई. मौके पर से सात युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में रसिकपुर निवासी विक्की शर्मा, तेलीपाड़ा का नीरज कापरी, काठीकुंड के आमझारी का अंकित कुमार दास, देवघर के खागा का करण कुमार राणा, प्रेम सागर राणा सूरज कुमार और पाकुड़ के राजीव कुमार शामिल है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सभी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया और बताया कि जनवरी माह से साइबर ठगी कर रहे हैं. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वे सभी लोग कस्मटर केयर में पहले से पड़े मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर डाल देते थे.
इसके बाद जो भी कस्टमर शिकायत करता तो उसके मोबाइल नंबर को एक एपीके फाइल में डालकर शिकायत करने वालों को लिंक भेजा करते थे. लिंक के टच करते ही शिकायत करने वाले का खाता से पैसा उड़ा लेते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








