बिहार- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गोपालगंज पहुंचे जहां लोगों को सम्बोधित करते हुए लालू औऱ उनके परिवार पर जमकर बरसे. पूरे भाषण के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधा और लोगों रैली में पहुंचे लोगों से एनडीए को मजबूत करने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू राज में रंगदारी, जंगलराज, अपहरण, डकैती चरम पर थी। पूरे बिहार को तबाह कर रखा था। लालू प्रसाद यादव ने बाढ़ राहत घोटाला, रेलवे घोटाला, चरवाहा विद्यालय घोटाला और चारा घोटाला किया।
उन्होंने कहा कि कितने घोटाले किये लेकिन इनको शर्म नही आयी। बिहार इनको भूल सकता है क्या? लालू प्रसाद यादव ने एक ही काम लिया है, केवल अपने परिवार को सेट किया है। लालू प्रसाद के दोनों लाल सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी बेटी पहले से राज्यसभा में है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी सदन में है। उन्होंने अपने भाई और साले को भी सेट कर दिया है। बिहार में लालू यादव ने युवाओं को सेट नहीं किया। जबकि नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को रोजगार दिया है।
अमित शाह ने कहा कि लालू और सोनिया ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार की गरीबी दूर किया। यहां पर पहले 54% गरीबी थी लेकिन अब गरीबी महज 36% तक आ गई है।
नरेंद्र मोदी ने 9 लाख करोड़ बिहार के विकास के लिए दिया है। 13 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे केंद्र सरकार बनवा रही है। 8000 करोड़ की लागत से 7 नए मेगा पुल बनाये जा रहे हैं। जो अपने आप में बिहार के विकास की गाथा लिखेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








