रांची- झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक सरहुल 1 अप्रैल को मनाया जाएगा. सरहुल की शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं. इसे देखते हुए रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में कई तरह के बदलाव किए गए हैं.
एक अप्रैल को सुबह छह बजे से रात के 12.30 बजे तक मेन रोड में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. वहीं निजी वाहनों की एंट्री भी मेन रोड में दोपहर एक बजे से लेकर शोभा यात्रा की समाप्ति तक नहीं होगी. सभी बड़े वाहन रिंग रोड का इस्तेमाल करेंगे.
सरहुल पर्व के दौरान शोभा यात्रा रांची कॉलेज से निकलकर रेडियम रोड, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक के पास जुटती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद नयासराय, नामकुम, बड़ा घाघरा, डोरंडा की ओर से आने वाली सरहूल जुलूस ओवरब्रिज होते हुए सुजाता चौक होकर चुटिया स्थित सिरमटोली सरना स्थल पहुंचती है. ऐसे में इन सभी मार्गों पर वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए एक दर्जन से ज्यादा ड्रॉप गेट भी बनाए जा रहे हैं.








