पटना- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है. प्रिया जायसवाल (साइंस टॉपर), अंकिता कुमारी (आर्ट्स टॉपर) और रोशनी कुमारी (कॉमर्स टॉपर) हुई हैं.
पश्चिम चंपारण के सरकारी. राज्य संपोषित एसएस +2 विद्यालय हरनाटांड़, पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने साइंस में टॉप किया है. प्रिया ने 484 अंक प्राप्त किए हैं जो 96.8 प्रतिशत है.
साइंस संकाय में सेकेंड टॉपर अरवल के आकाश हैं, आकाश को 480 अंक मिले हैं जो 96 प्रतिशत है. पटना के रवि कुमार थर्ड टॉपर हैं. उन्हें 478 अंक प्राप्त हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजकीयकृत बीएन उच्च विद्यालय, सेहन, वैशाली की अंकिता कुमारी ने आर्ट्स में टॉप किया है. अंकिता को 473 अंक मिले हैं जो 94.6 प्रतिशत है.
वहीं बक्सर के सकीब शाह को भी 94.6 प्रतिशत अंक मिले हैं. आर एन एस इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर की अनुष्का कुमारी और बीएन हाई स्कूल बेगूसराय की रोकाइया फातिमा को दूसरा स्थान मिला है. दोनों ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.
जेईएल कॉलेज हाजीपुर, वैशाली की रोशनी कुमारी ने कॉमर्स में टॉप किया है. उनको 475 अंक मिले हैं जो 95 प्रतिशत है. एस सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद की अंतरा खुशी को दूसरा स्थान मिला है. उन्हें 94.2 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. वहीं तीसरा स्थान आर के कॉलेज मधुबनी की सृष्टि कुमारी को मिला है. उन्हें 94.2 फीसदी अंक मिले हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








