रांची- उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. भारी मात्रा में अवैध नकली शराब जब्त की गई है. इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उत्पाद विभाग की टीम ने अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है.
घटनास्थल से लाखों की शराब जब्त हुई है. सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी करने एक घर में घुसी तो वहां की व्यवस्था देख भौंचक रह गई.
उस मकान में महंगी शराब की खाली बोतलों का ढेर लगा हुआ था. महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर नए सिरे से बोतलों को सील किया जाता था. यह धंधा कुछ महीना पहले ही शुरु हुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि महंगी बोतल में भरी शराब को कहां-कहां खपायी जाती थी. इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल, इस सफलता से टीम बेहद उत्साहित है.








