पटना- पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार में लिप्त NHAI के प्रबंधक को CBI ने 15 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. तलाशी के दौरान इनके पास से 1.18 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है.
सीबीआई ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के महाप्रबंधक (GM) राम प्रीत पासवान, बरुण कुमार, चेतन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है. इस कार्रवाई के बाद NHAI ऑफिस में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी अनुसार, भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने तीन लोगों के अलावा 12 और लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है. इनमें वाईबी सिंह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सीजीएम और आरओ हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा डीजीएम कुमार सौरभ, परियोजना निदेशक ललित कुमार, साइट इंजीनियर अंशुल ठाकुर, एजीएम हेमेन मेधी, महाप्रबंधक अमर नाथ झा, सत्य नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह मेसर्स राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार और अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं.








