पटना- बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राष्ट्रगान अपमान का मुद्दा अब तूल पकड़ चुका है. महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पटना में महागठबंधन के इस प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं.
महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया है. हाथों में बैनर पोस्टर भी लिए हैं, जिस पर लिखा है- ‘नीतीश कुमार इस्तीफा दो’, ‘अचेतावस्था में आप चले गए हैं’, ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’.
आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “नीतीश कुमार टोटली अनफिट हैं. सीएम की कुर्सी तुरंत छोड़ दें. अपनी हरकतों से बिहार सहित पूरे देश को शर्मसार कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रगान का अपमान किया है. हंस रहे थे. प्रणाम कर रहे थे. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नीतीश ताली बजाने लगे थे. महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं. एक मिनट भी उनको मुख्यमंत्री रहने का हक नहीं है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








