रांची- रांची के डोरंडा इलाके में शुक्रवार की देर रात विवाद के बाद फायरिंग कर दी गयी जिसमे की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में तीन युवकों को गोली लगी है. वहीं कई अन्य घायल भी हुए है. फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई.
तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम और अंजुम शामिल हैं. मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, हटिया डीएसपी, डोरंडा थानेदार, चुटिया थानेदार, लोअर बाजार थानेदार सहित भारी संख्या में बल ने पूरे बेलादर मोहल्ले को घेर लिया.
गोलीबारी में शामिल होने के शक में एक दर्जन से ज्यादा को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया है. सबसे पूछताछ चल रहा है. पुलिस इलाके में कैम्प कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








