पटना- बिहार पुलिस ने होली के मौके पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाने को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया गया है. शनिवार को पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी किए गिए आदेश के मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर अश्लील गाना बजाने वाले के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजेगी.
बिहार के सभी एसपी, डीआईजी और आईजी को पुलिस द्वारा भेजे गए आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों / समारोहों, बसों/ ट्रकों, ऑटो रिक्शा आदि में सस्ते दोहरे अर्थ वाले/अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण धड़ल्ले से बिना रोक-टोक के किया जाता है, जिसका समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है. इस प्रकार के गीतों के प्रसारण से महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा तथा बच्चों की मनोवृत्ति बुरी तरह से प्रभावित होती है.
बिहार पुलिस ने शनिवार को आदेश जारी किया कि होली के मौके पर अश्लील गाना बजाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें और जरूरत हो तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे. पुलिस मुख्यालय ने इस कार्रवाई की सूचना अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग प्रभाग को ई-मेल के माध्यम से इसकी सूचना भी देने कहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








