पटना- बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जमकर बयानबाजी हो रही है. खास तौर से सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीजेपी और जेडीयू पर हमलावर हैं.
शुक्रवार को उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. तीसरे नंबर की पार्टी (जेडीयू) है. बिहार की जनता तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना नहीं चाहती है. सबसे बड़ी पार्टी तो आरजेडी थी तो बिहार की जनता ने तो पहले ही नकार दिया. हां जोड़-तोड़ करके कभी इधर कभी उधर करके मुख्यमंत्री बने हुए हैं.
कुछ दिनों पहले पीएम मोदी भागलपुर दौरे पर आए थे. उस वक्त उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री कहा था. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, “अभी लाडला मुख्यमंत्री कहना मजबूरी है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस सवाल पर कि उनके बेटे निशांत कुमार कह रहे हैं जनता से कि पिछली बार कम सीट मिली थी तो इस बार थोड़ा बढ़ा दें. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले तो कहने की जरूरत नहीं पड़ती थी. अब तो कहने की भी जरूरत पड़ रही है.
तेजस्वी ने कहा, “निशांत हमारे भाई हैं. उनका आदर है, सम्मान है. हम तो चाहेंगे कि वो राजनीति में जल्दी आ जाएं, नहीं तो बीजेपी जेडीयू को खा जाएगी. शरद जी की बनाई हुई पार्टी है.” कमान संभालने को लेकर तेजस्वी ने निशांत को सलाह दी कि उन्हें जल्दी आना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








