पटना- पटना के बिहटा आईआईटी के एक छात्र ने कैंपस भवन के 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक छात्र की पहचान हैदराबाद निवासी राहुल लावरी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और आईआईटी बिहटा के निदेशक प्रो टीएन सिंह भी मौके पर पहुंचे.
जानकारी के अनुसार राहुल लावरी आईआईटी पटना कैंपस में कंप्यूटर एंड मैथमेटिक्स डिपार्मेंट में थर्ड ईयर का छात्र था. कैंपस के छात्रों के अनुसार मंगलवार को राहुल लावरी पहले अपना हाथ काटा और उसके बाद आईआईटी कैंपस के एक भवन के 7वीं मंजिल से नीचे कूद गया.
वहीँ मृतक के साथ पढ़ने वाले एक छात्र रितु प्रण ने बताया कि मंगलवार की सुबह की घटना है. वह पेपर देने गया था लेकिन साथ में राहुल नहीं गया था. इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली. रितु ने बताया कि राहुल बहुत ही अच्छा लड़का था. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी. हमलोग साथ में पढ़ते थे. पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर छात्रों का यह भी आरोप है कि कॉलेज कैंपस के अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है. जब छात्र राहुल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई व्यवस्था नहीं थी. इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. छात्रों ने बताया कि व्यवस्था की कमी के कारण उसकी मौत हो गयी.
कुछ छात्रों ने बताया कि एकेडमिक प्रेशर के कारण यह घटना हुई है. इस बार सेमेस्टर में और सिलेबस में भी काफी बदलाव हुआ है. जिसको लेकर यह घटना हो सकती है. हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है. आईआईटी थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








