रांची- खूंटी से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आयी है. यहां रनिया में पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. आरोप है कि 18 नाबालिग युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने इस घटना की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि रनिया थाना क्षेत्र में कारो नदी के पास सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में 18 नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को घेर लिया. हालांकि एक लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली.
इसके बाद आरोपियों ने पांच नाबालिगों के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद सभी वहां से भाग गए. किसी तरह नाबालिग लड़कियां अपने घर पहुंचीं और शनिवार को गांव में इसकी जानकारी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने रनिया थाने को दुष्कर्म घटना की जानकारी दी. पुलिस पीड़िता के बयान के अनुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. आरोपियों की धमकी के कारण पांचों पीड़िता ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








