पटना- यूपी के गाजीपुर सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में सांसद पप्पू यादव की भतीजी भी शामिल हैं. अपनी भतीजी की मौत पर बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव फफक-फफक रो पड़े.
मृतक भतीजी का नाम डॉ. सोनी यादव है. सोनी अपनी बुआ और अन्य लोगों के साथ कार से महाकुंभ स्नान के लिए आई थीं. लेकिन लौटते वक्त उनकी कार वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर गिट्टी लदे एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में सोनी समेत 4 लोगों की मौत हो गई.
दरअसल, अररिया जिले की डॉ. सोनी यादव अपनी बुआ, एक असिटेंट, एक परिचित एमआर और ड्राइवर के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर वापस बिहार जा रही थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान गाजीपुर के बिरनो थाना के पास उनकी कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, कार में बैठे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. tory
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में डॉ सोनी यादव, ड्राइवर सलाउद्दीन, सोनी यादव की बुआ और एमआर अरविंद यादव की मौत हो गई. जबकि, डॉ सोनी यादव का सहायक विपिन शाह गंभीर रूप से घायल है, जिसका अभी इलाज चल रहा है. फिलहाल, शवों को मोर्चरी रखवा दिया है और अग्रिम कार्यवाही जारी है.








