पलामू- नक्सलियों के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. माओवादियों ने सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए शक्तिशाली लैंडमाइंस लगाया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. मौके से हथियार भी बरामद हुआ है. पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
जानकारी अनुसार, पलामू जिले के हुसैनाबाद व मोहम्मदगंज थाना के सीमा क्षेत्र स्थित दूधिया जंगल से 8 किलो का लैंडमाइन और हथियार बरामद किया है. पुलिस पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चला रही है. वहीं पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने लैंड माइंस को विस्फोट कर नष्ट कर दिया.
एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने लैंडमाइंस बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की छानबीन जारी है. उन्होंने बताया कि माओवादी कमांडर नितेश यादव ने लैंडमाइंस को लगाया था. जिस इलाके में यह लैंडमाइंस बरामद हुआ है वह इलाका पांडू मोहम्मदगंज एवं उंटारी रोड का सीमावर्ती इलाका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








