बेगूसराय- बेगूसराय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती को होटल में बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट और दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने सामने आया है. वीडियो में लड़की की चीख रोंगटे खड़े कर देते हैं.
वारदात के दौरान आरोपी ने युवती का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मामला नगर थाना क्षेत्र में एनएच किनारे स्थित एक होटल का बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को युवती घर से निकली थी. पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी विक्रम सहनी उसे झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गया था, जहां पहले से रोहित कुमार मौजूद था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोपियों ने होटल के कमरे में युवती को बंधक बनाकर चप्पलों और लात-घूंसों से पीटा, हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया और नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता के आरोप के अनुसार, वह आरोपी से अपनी जान बचाने की गुहार लगाती रही. इसी दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया.
हालांकि, किसी तरह युवती ने बाथरूम जाने की बात कहकर खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया और मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिजन होटल पहुंचे और किसी तरह युवती को वहां से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद युवती थाने का चक्कर लगाती रही लेकिन पुलिस अधिकार क्षेत्र की बात कहकर टालती रही. आख़िरकार कुछ सामजिक और बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद 28 सितंबर की देर रात नगर थाने में FIR दर्ज की गयी.
प्राथमिकी में मुख्य आरोपी रोहित कुमार, जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर का रहने वाला है, समेत एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है.
पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी कराई जा रही है. वहीं, इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.
आरोप है कि कई घंटे तक युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना चलती रही, लेकिन होटल के किसी कर्मचारी या सुरक्षा कर्मी को इसकी जानकारी नहीं हुई. पुलिस अब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, एंट्री रजिस्टर और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.
होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के दौरान वहां क्या हुआ और होटल प्रबंधन की ओर से किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है.








