बेगूसराय- बिहार के बेगूसराय में एक होटल के कमरे में एक युवती के साथ हथियार के बल पर रेप और मारपीट के वायरल वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में राजद नेता ने कहा कि राज्य में अन्याय और अत्याचार इतना बढ़ गया है कि बेटियां असुरक्षित हो गई हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नाजुक हो गयी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ताकि चुनाव में बिहार आएं तो जंगलराज की याद दिला सकें।
मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बेगूसराय में एक युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और शोषण कि ऐसी जघन्य घटना हुई है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चारों ओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज कायम हो गया है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसा। आरोप लगाया है कि एक जाति विशेषज्ञ के सीएम बन जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद है और इसका ख़ामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी जी इन बेटियों की चीख-चीत्कार सुनकर भी इसलिए मौन है ताकि चुनावों में बिहार आकर फिर से जंगलराज का रोना रो सकें। क्या प्रधानमंत्री के प्रिय गाने “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..” की छहो गोलियाँ खाली हो चुकी है?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बेगूसराय में शहर के एक होटल में एक युवती के साथ पहले मारपीट की गयी और उसके बाद उसके बाद हथियार के बल पर उसके साथ बलात्कार किया गया।
बदमाशों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो को सोशल मीडिया पर आरोपियों ने वायरल भी कर दिया। घटना 27 सितंबर की बताई जा रहा है।








